घर से निकलने से पहले मास्क या गमछे का करें इस्तेमाल: अक्षय थानाध्यक्ष घुण्घटेर ने की लोगों से अपील
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी
बाराबंकी । निंदूरा क्षेत्र में ताखे बाबा ग्राम सरवन में थाना घूंघटेर के थाना अध्यक्ष अक्षय कुमार ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में बताया। घर से निकलने से पहले मास्क या गमछे का प्रयोग जरूर करें और हर आधे घंटे पर हाथ अवश्य धुले जिससे करोना महामारी से बचा जा सके, इस मौके पर उपनिरीक्षक आलोक सिंह सुभाष यादव,एवं अशोक कुमार, नरेंद्र यादव, अवनीश ,अरविंद दीक्षित दीवान संतराम, तथा पुलिस स्टॉप के सभी कर्मचारी सरवन में कोरोना वायरस में योद्धा की भूमिका निभाने वाले कर्मवीर उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भारत माता की जय कोरोना हारेगा भारत जीतेगा का उद्घोष किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज अवस्थी, राम कैलाश अनुज तिवारी पवन मिश्रा लालजी प्रभात अवस्थी राजा भैया सुशील अवस्थी अशोक तिवारी कल्लू शुक्ला अमरेंद्र तिवारी सहित तमाम लोगों ने स्वागत किया ताखे बाबा ग्राम सरवन में मनोज अवस्थी टिकरा निवासी राम कैलाश अवस्थी भी उपस्थित रहे ग्राम सरवन की आबादी से लेकर, अनुज तिवारी के आवास तक रूट मार्च भी पुलिस वालों ने किया मनोज अवस्थी की ओर से थाना अध्यक्ष को अन्न वस्त्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया।
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

