आस्ट्रेलियाः कोरोना वायरस चीन की लैब में तैयार होने का कोई सुबूत नहीं

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्काट मोरीसन ने कहा है कि उनके पास कोई सुबूत नहीं है जिससे यह साबित हो कि कोरोना वायरस चीन के शहर वुहान की प्रयोगशाला में तैयार हुआ।
रोयटर्ज़ के अनुसार आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने जो वायरस के बारे में जांच की मांग पर बहुत ज़ोर दे थे अब कहा कि उनके पास इस बारे में सुबूत नहीं हैं। मोरीसन ने कहा कि उनके देश के पास अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के इस नज़रिए के सपोर्ट में कोई जानकारी नहीं है कि कोरोना वायरस वुहान की प्रयोगशाला में तैयार हुआ। मोरीसन ने कहा कि इस बारे में अनिश्चितता है और इसकी जांच होनी चाहिए कि वायरस कैसे पैदा हुआ और किस तरह तेज़ी से दुनिया में फैला।कैनबरा में प्रेस कान्फ़्रेन्स में मोरीसन ने कहा कि हमारे पास कोई सुबूत नहीं है लेकिन मौजूद हालात में किसी भी बात को ख़ारिज नहीं किया जा सकता।

Don`t copy text!