समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता में अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए एनडीए जनता को कब तक ₹10000 देगी
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश प्रजापति ने अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि एनडीए जनता को कब तक दस हजार रुपए देगी। उन्होंने सपा अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा की सपा के “मोस्ट बैकवर्ड क्लास” के पिछले समाज से आने वाले कुम्हार जाति के व्यक्ति को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
रविवार को सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश प्रजापति की प्रतिक्रिया सामने आई है राकेश प्रजापति ने 202 सीटों की एनडीए की जीत पर फिर बयान दिया है। बिहार चुनाव के नतीजों को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश प्रजापति ने बीजेपी को घेरा है। उन्होंने सपा अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा सपा के मोस्ट बैकवर्ड क्लास के पिछड़े समाज से आने वाले कुम्हार जाति के व्यक्ति को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है एवं समस्त देश के जनता की बात रखने का मौका दिया है। उन्होंने कहां की बिहार की जनता सब कुछ बता रही है कि जिस तरीके से तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, अखिलेश यादव ने जो रेलियाँ की उन रैलियों में आने वाली जनता की भीड़, किराए पर बुलाई गई भीड़ नहीं थी। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की जो अमित शाह की व नीतीश कुमार की रैलियों में पांच सौ से एक हजार के बीच व्यक्ति नहीं आ पा रहे थे लेकिन जनता जनार्दन का आदेश है वह पूरा देश देख रहा है एवं बिहार चुनाव को लेकर किसी भी व्यक्ति को यह मंजूर नहीं किया था कि बिहार के प्रणाम यह आने वाले हैं। लेकिन बीजेपी ने दस हजार रूपये देकर जो वोट खरीदने का काम किया है उन्हें जनता माफ नहीं करेगी। सीधा सवाल उठाते हुए कहा कि यह नतीजे ‘हजम नहीं हो रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी की जीत की बराबरी बिहार की जीत नहीं कर सकती। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि समाजवादी पार्टी अब यूपी में बड़े मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। राकेश प्रजापति ने बिहार चुनाव के नतीजों पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव हमें जीत और हार दोनों का सबक देते हैं। बीजेपी ने कहना शुरू कर दिया है कि उन्हें महिलाओं के ज्यादा वोट मिले। आप कब तक दस हजार रुपये देते रहेंगे गरिमामय जीवन कब देंगे उन्होंने (एनडीए) 202 सीटें जीतीं। बिहार की जीत, उत्तर प्रदेश की जीत की बराबरी नहीं कर सकती। हम उत्तर प्रदेश के लिए तैयार हैं। बिहार के नतीजों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए राकेश प्रजापति ने कहा कि इतनी बड़ी जीत समझ से परे है। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में समाजवादी पार्टी ने अपनी हार से बहुत कुछ सीखा है और यही अनुभव उन्हें भविष्य में बड़ी जीत दिलाएगा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

