ईको कार व बाइक की ज़बरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। सहसवान बिसौली मार्ग ग्राम बहवलपुर के पास तेज रफ्तार ईको कार व बाइक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत।
हादसे में बाइक सवार दो युवक हुए गम्भीर रूप से घायल।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती।
जहां प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया
गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार जितेंद्र पुत्र शंकर सिंह के गंभीर चोट आई है उसको जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है
वही दूसरा घायल गुड्डू पुत्र सर्वेश निवासी नौरंगाबाद उपचार सहसवान सीएचसी पर चल रहा है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!