इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप ए. आर. फिलिंग सेंटर पर 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। नगर के इंडियन ऑयल कंपनी के पेट्रोल पंप ए.आर. फिलिंग सेंटर पर 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके साथ ही हर्रायपुर स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक एवं देश भक्ति से प्रेरित कार्यक्रम पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह के मुख्य अतिथि जनपद बदायूं के इंडियन ऑयल कंपनी के विक्रय अधिकारी अक्षत सहाय द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को राष्ट्रहित में निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। जैसे पेट्रोल और कागज का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। श्री सहाय ने कर्मचारियों से अपील की कि वह अपने काम को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें। इससे संस्था का विकास होगा और फिर आपका भी विकास होगा। इस अवसर पर पेट्रोल पंप डीलर रवि प्रकाश अग्रवाल, राखी अग्रवाल, लता अग्रवाल, रो. विनय शर्मा, रोहित कुमार, मुकुंद, राष्ट्रपति पदक कुंवरसेन, अक्षय सिंह, सचिन, धर्मपाल, सुखवीर, आसिफ, नरवीर, देवेंद्र, प्रेमवीर, कुंवरपाल, धीरेन्द्र, कुलदीप, नन्हे, विजेंद्र, विपिन आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

