मसौली बाराबंकी। खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में ब्लाक संसाधन केन्द्र बड़ागाँव में एसआरजी, एसआरपी, एआरपी, केआरपी की प्रेरणा मिशन की बैठक सम्पन हुई जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। बैठक मे प्रतिभागियों से रूबरू होते हुए बीईओ उदयमणि पटेल ने कहा कि लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु तीन महत्वपूर्ण सहायक पुस्तकें आधारशिला ,ध्यानाकर्षण एवं शिक्षण संग्रह विशेष योगदान है आधार शिला के अन्तर्गत कक्षा 1 व 2 के बच्चो की समझ का आधार विकसित करने के उपाय है तो ध्यानाकर्षण कक्षा 3 से 8 तक के बच्चो पर विशेष ध्यान की आवश्कता है जिसमे 18 उपाय बताये गये हैं जिनको अपना कर हम उन बच्चों को भी मुख्य धारा से जोड़ पाएंगे। शिक्षण संग्रह के अंतर्गत विद्यालय प्रारम्भ से संध्या सभा तक कैसे शिक्षण किया जाए, कैसे अन्य विभागीय कार्य किये जायें व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां समाहित की जाय के सम्बन्ध में जानकारी दी। इस मौके पर एआरपी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, विवेक कुमार गुप्ता, समित वर्मा, अवधेश कुमार पांडेय, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार, एकता मिश्रा, शिल्पी वर्मा, रिचा सिंह, गरिमा, संजय कुमार श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे।मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी
Related Posts

