*गिट्टी से भरी ट्रक पलटी,एक प्रवासी मजदूर की मौके मौत व आठ मजदूर गम्भीर रूप में घायल*
शमीम अंसारी उत्तर प्रदेश
घटना स्थल पर पहुँचे जिले के आला अधिकारी
जौनपुर के थाना खुटहन अंतर्गत खुटहन से शाहगंज जाने वाले मार्ग पर गोबराहा के पास एक गिट्टी लदी ट्रक यूपी 53 ईटी 0701 जो इलाहाबाद से बस्ती जा रही थी।जिस पर 09 प्रवासी मजदूर सवार थे। सुबह करीब 06 बजे गिट्टी से भरी ट्रक पलट गई।जिसमे ट्रक पलटने से सभी प्रवासी मजदूर दब गये।मौके पर स्थानीय थाना तत्काल पहुंच कर जेसीबी के बुलाकर दबे सभी प्रवासी मजदूरों को बाहर निकाला, एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई है। एंव घायलो को तत्काल जिला अस्पताल इलाज के लिये किया रवाना ।मौके पर जिलाधिकारी दिनेश सिँह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार व उच्चाधिकारी गण मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर मौजूद रहे।
शमीम अंसारी उत्तर प्रदेश

