गूगल मीट से हुई प्रगति कार्यो की समीक्षा

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

बाराबंकी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाराबंकी वी पी सिंह की अध्यक्षता में खण्ड शिक्षा अधिकारी आर पी यादव ने गूगल मीट द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग से बंकी ब्लॉक के शिक्षकों से कायाकल्प, मिशन प्रेरणा व मानव संपदा की जानकारी ली तथा प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका व प्रेरणा लक्ष्य के विषय में विस्तार से बताया। ऑनलाइन क्लॉसेज संचालित करने के लिए शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया, साथ ही इसमें अभिभावकों को भी जोड़ने हेतु प्रोत्साहित करने पर बल दिया। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए हर संभव सहयोग देने को कहा।बीएसए ने बीईओ आरपी यादव द्वारा ब्लॉक स्तर पर अपनाए गए इस तकनीकी नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि सभी शिक्षक बीईओ बंकी आर पी यादव के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए बंकी ब्लॉक को प्रेरक ब्लॉक बनाने की मुहिम में संपूर्ण योगदान दे। शिक्षकों ने सितम्बर तक बंकी को प्रेरक ब्लॉक बनाने का संकल्प लिया।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सूरज यादव वेद प्रकाश, लक्ष्मी सिंह सहित ब्लॉक के 159 शिक्षक उपस्थित रहे।

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

Don`t copy text!