प्रधानमंत्री का पैकेज किसानों के हित का नही: कुलदीप यादव
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट
बाराबंकी। किसानों को सरकार से यह उम्मीद नही थी कि प्रधानमंत्री के 20 लाख करोड़ के पैकेज में किसानों का न कर्ज माफ होगा और न ही फसल के दाम बढ़ेंगे। यही देश का किसान है जो आज संकट की घड़ी में देश का पेट भर रहा है। यह बात भारतीय किसान यूनियन (भानू) मण्डल उपाध्यक्ष अयोध्या कुलदीप यादव (के.डी.) ने कही। उन्होंने आगे कहा कि सरकार से जो कर्ज पहले दे चुकी है उसी को गिना रही है। लॉकडाउन के बीच किसानों की फसलों का जो नुकसान हो रहा है, हुआ है सरकार को उसकी भरपाई करनी चाहिए और उनका बिजली का बिल भी माफ करे। जबकि केवल क्रेडिट कार्ड एवं कृषि ऋण को उपलब्धता तथा जमा करने की समय सीमा बढाई गई है जिससे किसानों को कोई तात्कालिक सहूलियत नही मिली है।
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

