त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। थाना लोनी कटरा क्षेत्र के छबील बॉडर पर दिख रही पुलिस की बड़ी लापरवाही एक तरफ जहां पूरा विश्व कोरोना को लेकर सचेत है तो वहीं भारत सरकार भी पूरी तरह सक्रिय है इस महामारी से लड़ने के लिए,हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता को इस महामारी से बचाने के लिए एक-एक कदम सर्तकता से उठा रहे है तो वही थाना लोनी कटरा पुलिस की एक ऐसी लापरवाही सामने आयी है जिससे कोरोना महामारी को बढ़ावा मिल सकता है,यहां के पुलिस का लचीला शासन कहीं पूरे देश को खतरे में ना डाल दे इस समय जब अन्य राज्यों से प्रवासी मजदूर अपने घर वापस आ रहे है,तो वर्तमान में पहले से ज्यादा थानाध्यक्ष नित्यानंद सिंह को सक्त होना चाहिए तो वही थाना लोनी कटरा की पुलिस आने-जाने वाले वाहनों को बिना चेकिंग के जाने दे रही है,न ही इन गाड़ियों को चेक किया जा रहा है और न ही लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या अन्य प्रदेशों से आ रहे मजदूरों को लोगो को बीच संक्रमण फैलाने के लिए छोड़ा जा रहा है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बों में महामारी अपना पैर पसार सके।
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

