बीएसए ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षकों के साथ की समीक्षा दीक्षा एप और प्रेरणा मिशन पर दिया जोर कहा विद्यालयों को जल्द मिलेगा स्मार्ट टीवी

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

हैदरगढ़ बाराबंकी। कोरोना महामारी में ऑनलाइन शिक्षण को बढ़ावा देते हुए जहां बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए शिक्षकों के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है तो वहीं शिक्षको से सीधे संवाद करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी की पहल पर अपनी बात सीधे पहुंचाने के लिए अनोखी पहल करते हुए बीएसए बाराबंकी वी पी सिंह द्वारा ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की गई और जरूरी निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बी पी सिंह द्वारा शिक्षको से प्रेरणा मिशन पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया और प्रेरणा मिशन को बच्चों के लिए और शिक्षकों के लिए लाभकारी बताते हुए बीएसए बाराबंकी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कोरोना महामारी के दौर में हम बच्चों से ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से जुड़ते हैं जिसके लिए ईपाठशाला दीक्षा एप बहुत ही कारगर और प्रभावी शिक्षण तकनीक है। कोरोना महामारी से बचाव और निगरानी के लिए गठित निगरानी समिति में मौजूद शिक्षकों से अपील करी और कहा की आप सभी निगरानी समिति को पूरा सहयोग प्रदान करें और समिति से आपस में समन्वय बनाते हुए कोरोना महामारी की जंग में पूर्ण सहयोग करें। अपने को सुरक्षित रखें और विभाग के लिए काम करते रहें। बीएसए ने शिक्षकों की महत्ता को बताते हुए कहा की समाज में शिक्षक की महत्त्वपूर्ण भूमिका है शिक्षको को शब्दों में परिभाषित नही किया जा सकता है। अपने अंदर के शिक्षा कौशल को जगाने का शिक्षकों से आवाहन किया और कहा कि हम सभी को गर्व होना चाहिए कि हम बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी हैं जहां पर सरकार की पहल पर इंग्लिश मीडियम स्कूलों की तरह ऑनलाइन शिक्षा बच्चों को दी जा रही है बस हमें धरातल पर यह करना है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को ऑनलाइन शिक्षा के लिए जोड़ने का प्रयास करें और बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दे। जब हम सीधे संवाद नहीं कर सकते हैं तब हम ऑनलाइन संवाद करें। शिक्षकों के प्रयास से बच्चों का नामांकन पिछले वर्ष की अपेक्षा बढ़ा है। 2022 तक प्रेरणा मिशन के अंतर्गत सभी शिक्षक प्रेरणा लक्ष्य प्राप्त करें । खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालय खोलने पर सबसे पहले साफ सफाई का विशेष ध्यान दे। दीक्षा और बोलो ऐप के जरिए बच्चों को शिक्षा प्रदान करें, निशुल्क वितरण सामग्री पुस्तक स्वेटर आदि अवशेष हो तो उसकी सूचना कार्यालय में दे। एमडीएम, एस एमसी खाते को अपडेट कराकर यदि कोई समस्या हो तो उसकी सूचना कार्यालय में दे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का फोकस पूरी समीक्षा बैठक पर ईपाठशाला के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से बच्चों को शिक्षा देने पर केंद्रित था साथ ही बी पी सिंह द्वारा कहा गया कि सभी शिक्षक आदि बाराबंकी सीमा में अंदर रहते हुए ही आरोग्य सेतु एप मोबाइल में डाउनलोड करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को आरोग्य ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें और बताएं कि हमारे लिए किस तरह से लाभप्रद है। बीएसए ने कहा की अभिभावकों से ज्यादा से ज्यादा संवाद करें और उन्हें बच्चों की शिक्षा के लिए प्रेरित करें। प्रेरणा मिशन के अंतर्गत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर रामनगर और देवा ब्लॉक को पहले चरण में शामिल किया गया है आज के ऑनलाइन दौर में कार्यालय में भी 99ः कार्य पर प्रार्थना पत्रों का निस्तारण ऑनलाइन किया जा रहा है। आप सभी मानव संपदा आई डी जरूर लॉगिन करे एवं गलत विवरण को सही करा ले। सभी से सरकार के काम में सहयोग करते हुए अपने को बचाते हुए घर पर सुरक्षित रहते हुए बच्चों को शिक्षा देने की अपील करी। बीएस ए वी पी सिंह द्वारा मीटिंग के दौरान शिक्षको से समस्याओं से अवगत कराने को कहा गया जिस पर जिला उपाध्यक्ष डॉ विवेक कुमार गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया कि मानव संपदा पोर्टल पर लॉग इन करने में शिक्षकों को समस्या आ रही है उसकी वजह से शिक्षक अपनी आईडी पर लॉगिन करके अपनी जानकारी नहीं देख पा रहे हैं ।निगरानी समिति में लगे हुए शिक्षकों जो अपने निवास स्थान से जिनकी अलग क्षेत्र में तैनाती की गई है वहां आने जाने के लिए एवं पुलिस के दुर्व्यवहार से बचने के लिए पास की व्यवस्था प्रशासन द्वारा कराई जाए। प्रत्येक माह शिक्षको के साथ बठैक करने का अनुरोध किया जिसके लिए बीएसए वी पी सिंह द्वारा सहर्ष प्रत्येक माह कार्यक्रम बनाकर बैठक करने की बात कही गयी। अन्य समस्याओं के लिए बीएसए द्वारा जिलाधिकारी से मिलकर समस्या के निस्तारण की बात कही गयी। सभी शिक्षकों ने इस बैठक को लेकर भी बीएसए सर का आभार व्यक्त किया और कहा की हम सभी पूर्ण मनोयोग से बेसिक शिक्षा एवं बच्चों शैक्षिक उन्नति के लिए आपके निर्देशन में प्रयासरत रहेंगे।

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

Don`t copy text!