सवारियों से खचाखच भरे टेंपो खचाखच भरे टेंपो में टक्कर मारने वाले कंटेनर चालक के विरुद्ध मामला हुआ दर्ज  तीन लोगों की मौत 11 घायल.पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन मृतकों का कराया चिकित्सीय परीक्षण

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम धरेरा निवासी रामबरन पुत्र जोगिंदर ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी ताई शांति देवी पत्नी ओंकार तू ओमकार पुत्र राम चरण सहसवान से पीलिया की दवाई पीकर टेंपो संख्या up24 टी 3930 मैं बैठकर सहसवान बिसौली मार्ग होते हुए घर वापस लौट रहे थे तो ग्राम खितौरा के निकट टेंपो चालक सवारी उतरने लगा की इसी बीच पीछे से आ रहे कैंटर ट्रक संख्या यूपी24t38/0837 ने जबरदस्त लापरवाही से टक्कर मार दी टेंपो के परखच्चे उड़ गए जिसमें बैठे मेरे ताऊ ओमकार पुत्र राम चरण ताई शांति देवी पत्नी ओंकार तथा दिल्ली के गाजीपुर वसुंधरा निवासी रूपवती पत्नी पप्पू को गंभीर रूप से घायल होने पर मृत्यु हो गई जबकि 11 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान बिल्सी के अंबियापुर में किया जा रहा है तथा गंभीर हालत होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले कैंटर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि कैंटर का चालक भागने में सफल हो गया।

रामचरण पुत्र जोगिंदर के प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस ने अपराध संख्या 200 धारा 281 106 /1, 125/ए, 125/b के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कैंटर चालक की तलाश प्रारंभ कर जांच प्रारंभ कर दी है।

पुलिस ने तीन मृतकों के शवो का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उनके शवों को परिजनों को सौंप दिया है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!