रमजान के पहले दिन से शुरू हुआ सिलसिला आज रमजान के आखिरी दिन तक चलता रहा

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

बाराबंकी।रमजान (Ramadan) का पाक महीना चल रहा है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे 29 या 30 दिनों तक रोजा रखते हैं। रोजे की शुरुआत सुबह सूरज निकलने से पहले फज्र की अजान के साथ होती है इस समय सहरी (Sehri) भी ली जाती है और फिर शाम को सूरज ढलने पर मगरिब की अजान होने पर रोजा खोला जाता है। जिसे इफ्तार (Iftar) कहते हैं।

रमजान (Ramzan) में सहरी और इफ्तार (Iftar) करने की काफी फजीलत होती है। मुस्लिम लोग रमजान में 5 टाइम नमाज पढ़ते हैं। रमजान का महीना समाप्त होने के बाद ईद मनाई जाती है। रोजा रखने का कारण है खुदा में यकीन रखना और उनकी इबादत करना। जहां हर साल रमजान के महीने में मार्केट और मस्जिदों में खास रौनक देखने को मिलती थी लेकिन इस बार कोरोना के चलते लोग घर पर ही रमजान की नमाज अदा कर रहे हैं। वही कोरोना महामारी के कारण जनपद बाराबंकी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मुस्लिम रोजेदारों के सामने रोजे के बाद सहरी और इफ्तारी के सामने समस्या थी कि रोजे के बाद वो सहरी आदि कैसे करेंगे ज़िश समस्या को दूर करने का जिम्मा लिया आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव गुप्ता बब्बी, नितेश मिश्रा और सलमान( सल्लू) ने। जी हां जनपद बाराबंकी में हिन्दू मुस्लिम एकता को प्रदर्शित करने तथा गंगा जमुनी तहजीब को जिंदा रखने वाले इस कार्य को अंजाम दिया गया और रमजान के प्रथम दिन से ही मुस्लिम रोजेदारों के लिए फल, बिस्कुट,खाना, रस्क आदि का प्रबंध किया जाता रहा। जहाँ एक ओर समाज सेवियों की इस पहल की तारीफ स्वयम जिलाधिकारी कर रहे वही समाज मे भी इसकी चर्चा जोरों पर हो रही और हिन्दू मुस्लिम एकता की भावना को बल मिल रहा।

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

Don`t copy text!