बिना कारण भीड लगाये लोगों पर कार्यवाही दस नामजद व पन्द्रह अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। जुड़वां ग्राम पंचायत सआदतगंज, अनूपगंज में आधा दर्जन से अधिक कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद प्रशासन द्वारा हाट स्पाट घोषित किये जाने के बाद भी लोग बेवजह गलियों व सडकों पर घूमने से बाज नही आ रहे हैं। हाटस्पाट एरिया में बिना कारण भीड लगाये दस नामजद व पन्द्रह अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा सआदतगंज अनुपगंज में आधा दर्जन कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रशासन द्वारा कस्बे को हाटस्पाट घोषित किया गया है। पुलिस लगातार लोगों को बगैर कारण घर से न निकलने के लिए हिदायत दे रही है, लेकिन इसके बावजूद लोग नही मान रहे हैं। शनिवार की दोपहर सआदतगंज चैकी पुलिस गश्त पर थी।इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे कस्बे के पच्चासा मोहल्ले में काफी लोग घर के बाहर इक्ट्ठा थे। पुलिस ने सबको वहां से हटाने का प्रयास किया तो लोग पुलिस से कहासुनी व हंगामा कर अभद्रता करने लगे।सूचना पाकर डायल हंड्रेड व इंस्पेक्टर मसौली राघवेन्द्र रावत भी मौके पर पहुंचे तब जाकर काफी देर बाद मामला शांत हुआ।उधर पुलिस ने दस नामजद व पन्द्रह अज्ञात लोगों पर सरकारी काम में बाधा सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!