सुकालावती विद्यालय के प्रबंधक ने दिखायी दरियादिली विद्यार्थियों का किया तीन माह का शुल्क माफ
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। कोरोना महामारी के बीच अभिभावकों की समस्याओं को देखते हुए सुकालावती पब्लिक स्कूल कटका के प्रबंधक रामराज यादव ने अभिभावकों व सभी छात्र-छात्राओं के हित को देखते हुए अप्रैल से जून माह (3 माह) की फीस माफ करने का निर्णय लिया है। प्रबंधक रामराज यादव ने कहा कोरोना वायरस में लॉकडाउन होने के कारण लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। आज लोगो की आर्थिक स्थिति बहुत ही गड़बड़ हो गयी है लोगो को खाने के लाले हो गए है। इसलिए हमने बच्चों की इस संकट के समय में शुल्क माफ किया है। जिससे अभिभावक आर्थिक बोझ से निजात मिल सके और सभी छात्र छात्राओं को अगली कक्षा में प्रवेश ले सके। विद्यालय प्रबंधक रामराज यादव की ओर से नाग पंचमी के शुभ अवसर पर सभी छात्र छात्राओं और बंधुओं एवं गुरुजनों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गई है।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

