बाराबंकी। सफदरगंज पुलिस ने सोलर पैनल व बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर पाँच दिन पूर्व सरकारी अस्पताल के निकट से चोरी हुए सोलर पैनल बरामद कर लिए हैं। आरोपियों के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। बताते चले कि गत 5 जुलाई की रात्रि में सरकारी अस्पताल सैदनपुर के निकट रहने वाले सलमान पुत्र साकिर अली ने थाना सफदरगंज में मुकदमा दर्ज कराया था कि मेरे घर से सोलर पैनल चोरी हो गया है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पैनल चोरो की फिराग में थी कि गुरुवार की भोर मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अशोक कुमार यादव, हेड कॉन्स्टेबल प्रदीप सिंह, अरशद अली, आशीष यादव के साथ ग्राम सैदनपुर से अशोक कुमार चैहान उर्फ मुन्नी पुत्र सुन्दर लाल, सानू खान पुत्र मो0 खलील, इमरान पुत्र मो0 उस्मान निवासीगण सैदनपुर गिरफ्तार कर उनके कब्जे चोरी के दो सोलर पैनल सहित 315 बोर अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्तो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

