निन्दूरा ब्लाक के ग्रामीण दस दिनों से पानी, को रहे तरस शिकायत के बावजूद नहीं मिल रहा पानी, दूषित पानी पीने को विवश
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।
निंदूरा बाराबंकी। बीते दस दिनों से पानी की आपूर्ति बंद होने से बीस हजार की आबादी प्रभावित हो रही है।पानी न मिलने से सरकारी हैंडपंपों व निजी नलों पर निर्भर ग्रामीण दूषित पानी पीने को विवश है। ग्रामीणों ने जे ई से मामले की शिकायत कर पानी की आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। विकास खंड क्षेत्र के कस्बा कुर्सी में बीते छह वर्ष पहले बनकर तैयार हुई पानी की टंकी अभी तक ग्राम प्रधान को हैड ओवर नही हो सकी है ।जिसकी नतीजा यह है कि ग्रामीणों को स्वाच्छ जल के लिए बनी यह टंकी यदा कदा ही ग्रामीणों को पानी आपूर्ति दी जा रही है ।बीते दस दिनों से यहां पर तैनात आपरेटर का जल निगम द्वारा हटा दिए जाने से पानी की आपूर्ति बंद पड़ी है। जिसके चलते यहां के ग्रामीणों को स्वाच्छ पेयजल के लिए सरकारी हैंडपंपों व निजी नलों पर ही निर्भर रहना पड़ता रहा है। ग्रामीण संजय समीर ,अजय कुमार ,मसूद हम्द, सज्जाद अहमद आदि ने बताया कि कस्बे का पानी पीने योग्य नहीं है ।इस लिए यहां पानी की टंकी स्थापित की गई थी।टंकी स्थापित होने के छह वर्ष बाद भी अभी भी यह ग्राम प्रधान के हैंड ओवर नही हो सकी है ।जिसका नतीजा यह है कि यह टंकी एक प्राइवेट कर्मचारी के माध्यम संचालित हो रही है। कर्माचारी द्वारा यदा कदा ही पानी आपूर्ति की जा रही है। इधर बीते दस दिनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। जिसके चलते लोगों को स्वाच्छ पेयजल के इधर उधर भटकना पड़ रहा है। जल निगम जे ई आशीष त्रिवेदी ने बताया कि अभी तक प्राइवेट आपरेटर द्वारा टंकी का संचालन किया जा रहा था।जिसके स्थान पर विभाग द्वारा आपरेटर रखें गए हैं। जल्द ही ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

