बहराइच 24 नवम्बर। रैन बसेरों में समुचित इंतज़ाम न होने तथा अलाव न जलाये जाने के सम्बन्ध में कतिपय समाचार-पत्रों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय ने बताया कि जनपद में कुल 10 रैन बसेरे संचालित हैं जिसमें नगरीय क्षेत्र में रोडवेज़ परिसर, जिला अस्पताल परिसर, नगर पालिका परिसर नानपारा, इन्दिरा नगर में सुलभ काम्पलेक्स के दक्षिण निकाय भवन रिसिया एवं नगर पंचायत परिसर जरवल तथा ग्रामीण क्षेत्र में गंगापुरवा तहसील महसी, पंचायत भवन पयागपुर, डिहवाशेर बहादुर सिंह कैसरगंज, पंचायत भवन मिहींपुरवा एवं पंचायत भवन रूपईडीहा में संचालित है। जहाॅ पर रज़ाई, गद्दा, कम्बल, स्वच्छ पेयजल व प्रकाश आदि की व्यवस्था मानक के अनुरूप उपलब्ध करायी जा रही है तथा कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगायी गयी है। श्री पाण्डेय ने बताया कि जनपद में कुल 129 अलाव जलाने हेतु स्थल चिन्हित हैं। वर्तमान में मौसम के दृष्टिगत रोडवेज़ बस स्टाप पर रैन बसेरा के सामने एवं महिला अस्पताल में रैन बसेरा के सामने कुल 02 स्थानों पर अलाव जलवाये जा रहे हैं।
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

