सतीश वर्मा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, किया पुरस्कृत
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
जहाँगीराबाद बाराबंकी। तीन दिनों से स्थानीय कस्बे में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के आज चैथे दिन फाइनल मैच खेला गया जिसमें दा हंटर प्लान टीम ने शानदार जीत दर्ज की।विजेता व उपविजेता टीम को बतौर मुख्य अतिथि भाकियू के मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा रिन्कू द्वारा नगद पुरुस्कार देकर खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई की गई। जहाँगीराबाद प्रीमियम लीग के बैनर तले कस्बा स्थित बड़ी बाग के मैदान में 10 दिसम्बर से अंडर हैंड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा था।जिसमे कुल आठ टीमो ने प्रतिभाग किया था।इसी कड़ी में रविवार को दा हंटर प्लॉन और सी एस के टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दा हंटर ने 10 ओवर में कुल 90 रन बनाए। इसके मुकाबले में सी एस के टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 ओवर में 91 रन बनाकर जीत दर्ज की। टूर्नामेंट करा रहे शुभम कौशल आदि के द्वारा बतौर मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा रिन्कू के हांथो से विजयी टीम को 51 सौ और उपविजेता टीम के कप्तान को 21 सौ रुपये का नगद पुरुस्कार देकर खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई की गई। इस अवसर पर प्रधान रमेश चन्द, प्रधान विक्की यादव, सत्यम गुप्ता, टीपू, अरविंद, मेराज अहमद, पुत्तर बाबा, अज्जू,आदिल, साहिल, कलीम, सन्दीप आदि उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

