कुर्सी विधायक ने किया कार्यक्रम का शुभारम्भ
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
निंदूरा बाराबंकी। ग्राम पंचायत निगोहां स्कूल में किसान मेंले का आयोजन कृषि विभाग के माध्यम से किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कुर्सी विधायक साकेन्द्र प्रताप सिंह वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें किसानों की आय दुगनी पर बागवानी, मछली पालन, पशु पालन आदि तरह तरह के रोजगार करने पर बिस्तार पूर्वक बताया गया। जिसमें कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ साथ पशु पालन विभाग के अधिकारियों ने पशु पालन की योजनाओं को बताया। जिसमें राजेन्द्र शुक्ल, रजनीश कुमार वर्मा, धर्मेंद्र सिंह गुप्ता, मान सिंह, विनोद कुमार सिंह, देशराज वर्मा विशाल सिंह, राहुल सिंह, राजन सिंह योगेन्द्र सिंह पटेल आदि कार्य कर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम में किसानों को अच्छा उत्पादन करने वाले किसानों को प्रस्शति पत्र वितरित किए गये।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

