विधायक गौरव ने इण्टरलांकिग रोड का किया लोकार्पण

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। जब भाजपा सरकार प्रदेश से हरेगी तभी लोकतंत्र बेचगा। भाजपा के लोग लोकतंत्र का गला घोट रही है। भजपा सरकार में देश एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हुई है नोबन्दी, जीएसटी और लाॅकडाउन से लोग त्रस्त है। उक्त विचार आज विकास खण्ड सिद्धौर के अन्तर्गत ग्राम संगोरा सैदखा में विधायक गौरव रावत की विधायक निधि द्वारा निर्मित इण्टरलांकिग रोड का लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि तौर पर बोलते हुए पूर्व संसाद राम सागर रावत ने व्यक्त किये। उक्त अवसर पर विधायक गौरव रावत ने कहा की समाजवादी पार्टी का मानना है तब तक कोई भी प्रदेश प्रगति नहंी कर सकता जब तक उस प्रदेश का किसान, नौजवान व छात्र नहीं तरक्की करता है उत्तर प्रदेश मंे तो छात्र, नौजवान व किसान पूरी तरह से तबाह है किसान की हालत बहुत खराब है किसानों को भाजपा सरकार पर तनिक भी भरोसा नहंी रह गया है। किसानों के हक में जो मंडिया बनी थी उन्हे सरकार द्वारा बेच दिया गया है। किसान को बाजार के हवाले नहीं किया जा सकता है विकास कार्य तो भाजपा सरकार में एक सपना बनकर रह गए है सपा सरकार ने जो कार्य किए थे उन पर भाजपा केवल अपना नाम लगाकर उनको अपना बताकर फर्जी वाहवाही लूट रही है प्रदेश की जनता इनका असली चेहरा जान चुकी है और 2022 के चुनाव में इसे बदला लेगी और इनके प्रदेश की सत्ता से हटाकर अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार बनाएगी। पूर्व विधायक राम मंगन रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि विधायक जैदपुर ने अपने सीमित संशाधन में जो विकास के कार्य किये है वह बधाई के पात्र है क्योंकि वर्तमान सरकार ने तो विकास के कार्य शून्य पडे है।इस मौके पर आनन्द यादव, अकील जैदी, मो. उवेद शानू, धीरज यादव जिला पंचायत सदस्य, अम्मार रिजवी, मनोज वर्मा अमसेरूवा, फारूख प्रधान, डा. इन्द्रेश यादव, बदरूल हसन, मो. रिजवान संजय, मीरापुर प्रधान, शकील प्रधान, अर्चना यादव, समेत आदि उपस्थित थे।

 

Don`t copy text!