सपा ने किया युवा घेरा बनाओ कार्यक्रम का आयोजन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
मसौली बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आहवान जिला पंचायत सदस्य किशन रावत की अगुवाई में मसौली चैराहे पर युवा घेरा बनाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। घेरा बनाओ चैपाल में उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए सदस्य जिला पंचायत किशन रावत ने कहा कि बढ़ती हुए मंहगाई के कारण पूरे देश एवं प्रदेश की अर्थ व्यवस्था पूरी तरह से चैपट है कल कारखानो व फैक्टरियों का बन्द होना भी बेरोजगारी का महत्वपूर्ण कारण है स्कूल कालेजों की बढ़ती हुई फीस से गरीब किसान के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे है हम सभी लोगों को एक होकर सरकार की गलत नीतियो का पूरी तरह से विरोध करना होगा तभी हमारे बच्चो का भविष्य सुरक्षित होगा। पूर्व विधानसभा महासचिव रामनरेश यादव ने कहा कि युवाओं के साथ भाजपा सरकार सौतेला व्यवहार करते हुए बदले की भावना से कार्य कर रही है। चाहे उत्तर प्रदेश हो या कोई भी प्रदेश हो भाजपा का जहाॅ-जहाॅ शासन है वहा पर हमारी बहन-बेटियाॅ सुरक्षित नहीं है आए दिन कोई न कोई अप्रिय घटना घटित हो रही है कानून नाम की कोई भी चीज नहीं बची है पुलिस अपनी मनमानी कर गरीबों को परेशान कर रही है अधिकारियों पर सरकार का नियंत्रण नहीं रह गया है। घेरा बनाओ चैपाल की अध्यक्षता सपा नेता अशोक कुमार यादव एव संचालन कर रहे जैसीराम यादव ने किसान विरोधी बिल एव शिक्षा के प्रति आहवान किया। इस मौके पर हफीज राइन, प्रधान राममूर्ति यादव, छोटेलाल वर्मा, विकास यादव, शेषराम यादव, क्रांति यादव, राजेश यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

