कृषि कानून के पक्ष में भी लाखों किसान है

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी हरगोविन्द सिंह ने दिल्ली में धरना दे रहे किसानो को नसीहत देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की सरकार पूरी गम्भीरता से किसानों के कल्याण एवं उनकी भलाई के लिए प्रतिबद्ध है विगत छः वर्षो से किसानों एवं गरीबों के लिए जितने काम मोदी सरकार ने किये उतने कल्याणकारी कदम किसी भी सरकार द्वारा नही उठाये गये। श्री सिंह ने आगे कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये तीन कृषि कानूनों के विरूद्ध किसान संगठनों द्वारा चलाया जा रहा आन्दोलन जिसको समाधान की स्थिति तक ले जाने के लिए सरकार और उनके कृषि मंत्री द्वारा 9 दौर में वार्ता की गई परन्तु कोई ठोस परिणाम न निकल पाने के कारण उच्चतम न्यायालय को भी दखल देना पड़ा। उच्चतम न्यायालय ने समिति बनाकर चर्चा के माध्यम से समाधान निकालने की बात कही है ओर तब तक कृषि कानूनों को लागू होने पर रोक लगायी है। गौर तलब बात यह भी है कि इसी कृषि कानून के पक्ष में भी लाखों किसान है जो कि कृषि कानूनों को लागू करने की मांग कर रहे है। पूर्व एमएलसी हरगोविन्द ने कहा कि लोकतन्त्र में धरना प्रदर्शन और असहमति का अधिकार है लेकिन हिंसा पथराव और अराजकता का कोई स्थान नही है। कानून व्यवस्था के दायरे में रह कर अपनी मांग रखने का सबको अधिकार है। 23 करोड़ मतदाताआंे के द्वारा चुनी गई सरकार को चंद लोगो द्वारा कटघरे में खड़ा करने की कोशिश करना लोकतंत्र का अपमान करना है। उन्होने बताया सरकार उन सभी विन्दुओं पर चर्चा और संशोधन को तैयार है जो किसानों को समृद्धि दिला सकें। आदोलन कारियों द्वारा बिना चर्चा के किसान बिलों की वापसी उचित मांग प्रतीत नहीं होती है।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!