सांसद ने गैस प्लांट के लिये दिये 25 लाख
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत जिला चिकित्सालय एवं संयुक्त चिकित्सालय सिरौली गौसपुर में कोविड-19 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के बेहतर इलाज हेतु दवाओं के साथ-साथ आक्सीजन गैस की उपलब्धता के लिए जिले के सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने अपनी सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह को पत्र लिखा। उक्त धनराशि का उपयोग जिला चिकित्सालय एवं संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में आक्सीजन गैस प्लांट को लगाये जाने में किया जायेगा। आक्सीजन गैस प्लांट लगने से संक्रमित व्यक्तियों का इलाज एवं आक्सीजन की उपलब्धता स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित करायी जा सकेंगी। जिससे लोगों को आक्सीजन के लिए भटकना नही पड़ेगा।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

