कांग्रेसियो ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। देश की मोदी सरकार कोविड 19 के अपराधिक कुप्रबंधन की दोषी हैं, विगत् 134 दिनों में वैक्सीनेशन की औसत गति लगभग 16 लाख खुराक प्रतिदिन हैं। इस गति से पूरी वयस्क जनसंख्या को वैक्सीन लगाने में तीन साल से ज्यादा समय लग जायेगा। देश की आवाम महामारी से सुरक्षित रहे इसके लिये देश के राष्ट्रपति आवाम हित में मोदी सरकार को एक दिन में एक करोड़ लोगों को प्रतिदिन युनिवर्सल मुफ्त वैक्सीनेशन लगाये जाने के निर्देश दें। उक्त मांग शुक्रवार को जनपद के कांग्रेसियो ने देश के महामहिम को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रतिदिन एक करोड़ लोगों को वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने तथा हर नागरिक को मुफ्त वैक्सीनेशन लगवाने सम्बन्धित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. मोहसिन की अगुवाई में सौंप कर की। ज्ञापन में कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि इस विकराल महामारी के बीच जब देश के नागरिक कोरोना संक्रमित हो रहे थे तो देश की मोदी सरकार वैक्सीन का निर्यात करने में व्यस्त थी और आज तक वैक्सीन की 6.63 करोड़ खुराक दूसरे देश को निर्यात कर चुकी हैं। मोदी सरकार द्वारा सीरम इंस्टीट्यूट की कोतिशील्ड वैक्सीन की अलग-अलग कीमत तय करके मुनाफाखोरी का उदाहरण दिया हैं। ज्ञापन देने वालों में राजेन्द्र वर्मा, सरजू शर्मा, गौरी यादव, रामहरख रावत, संजीव मिश्रा, रमेश कश्यप, फरीद अहमद, फरजाना खाान, रवि यादव, पुत्तूलाल वर्मा, मो. सलमान खान, श्यामू बाजपेयी, चन्दन आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

