सभासद व ईओ वैक्सीन के प्रति कर रहे हैं लोगो को जागरुक
इमरान मलिक संवाददाता थाना क्षेत्र जैदपुर बाराबंकी एसएम न्युज24टाइम्स
जैदपुर बाराबंकी। कोरोना जैसी भयंकर बीमारी से बचाने के लिये जहाँ एक तरफ शासन द्वारा हर मुमकिन प्रयास किये जा रहे हैं वहीं चेयरमैन, सभासद व ईओ भी वैक्सीन के बारे में बताकर आम जनता को जागरूक करने मे तन मन से जुटे हुये है। नगर पंचायत जैदपुर के मदरसा मरकजुल उलूम शाहकटरा में कोविड-19 वैक्सिनेशन कैम्प का आयोजन किया गया । जिसमें 45 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी महिला व पुरुषों को निःशुल्क टीका लगाया गया। वहीं सभासद शाहे आलम ने वार्ड के सभी 45 वर्ष या उससे आयु के महिला एवं पुरुष कोविड-19 का टीका अवश्य लगवाएँ अपील करते देखे साथ लोगों से बताया कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है तथा इसका कोई भी विपरीत प्रभाव नहीं है। आपकी सुरक्षा ही हमारा उद्देश्य है। अधिशासी अधीकारी योगेश प्रताप मिश्र भी लोगों को जागरूक करने मे प्रदीप कुमार दिनेश सहित टीम के साथ मेहनत करने मे जुटे रहे।
इमरान मलिक संवाददाता थाना क्षेत्र जैदपुर बाराबंकी एसएम न्युज24टाइम्स

