एसडीएम के निर्देश पर गरीबों को लंच पैकेट वितरित किया गया
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)उप जिलाधिकारी रूदौली विपिन सिंह के निर्देश पर हल्का लेखपाल सत्यनरायण पाठक ने ग्राम संडवा स्थित पंचायत भवन पर उपस्थित गरीबों को लंच पैकेट वितरित किया।
तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि कोविड 19 के दौरान कोई भी गरीब मजदूर भूखा न रहे इस लिये सरकार की ओर से प्रत्येक गरीब परिवारों हर सम्भव सहायता दी जा रही है।इस अवसर पर ग्राम प्रधान गंगा राम,सुएब खाँ,बच्चन खाँ,रिजवान खाँ,फुरकान ख़ाँ,अशोक गुप्ता,मो0 सहीम,दीपू,अब्बास मिस्त्री,सादिक अली व पत्रकार मुजतबा खां आदि लोग उपस्थित थे।

