एआरटीओ कार्यालय में लगा टीका

आशीष सोनी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्यूज़24टाइम्स अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश

कोरोना को हराना है तो टीका निश्चित ही लगवाना है- बिपिन रावत

कोरोना को हराना है तो टीका निश्चित ही लगवाना है। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शासन स्तर पर ऐसी व्यवस्था की गई है ताकि जल्द से जल्द से सभी को वैक्सीनेट किया जा सके। जिसके तहत मंगलवार को जिले में परिवहन कार्यालय पर टीका लगाए जाने की व्यवस्था की गई, जहां तेज बारिश होने के बावजूद लगभग 60 लोगों ने टीका लगवाया है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को अकबरपुर बसखारी मार्ग पर स्थित एआरटीओ ऑफिस में कोरोना टीका लगाया गया। शुरुआत आर आई विपिन रावत ने टीके का पहला डोज लगवाकर की। इसके बाद निजी वाहन के ड्राइवर व दफ्तर के कर्मचारियों ने टीका लगवाया। पूरे दिन हो रही बारिश के बावजूद भी टीका लगवाने वाने के लिए सुबह से ही एआरटीओ दफ्तर में लोग उत्साहित दिखे। अपरान्ह तीन बजे तक इस केंद्र पर कुल 60 लोगों ने टीका लगवाया था। इसमें 10 लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले रहे जबकि शेष 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोग शामिल रहे।आरआई प्रशासन विपिन रावत ने बताया कि इस शिविर में कार्यालय में आने वाले चालकों को पंजीकरण कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई। साथ ही शासन के आदेशानुसार कार्यालय में यह शिविर लगाया गया। शिविर में आर आई विपिन रावत सहित अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।आशीष सोनी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्यूज़24टाइम्स अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश

Don`t copy text!