मोटर दुर्घटना पीड़ितों को 97 लाख 25 हजार प्रतिकर अवार्ड हुआ
औरैया। औरैया में आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में एक ही दिन में 4 हजार 871 मुकदमे तयकर अपेक्षित लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने कुल 54 वाद तय किए जिसमें 17 मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाए पीठासीन अधिकारी मनजीत सिंह श्योराण ने निस्तारित किये हैं, और इन पीड़ितों को 97 लाख 25 हजार रुपए प्रतिकर दिलाया गया है।
अधिवक्ता शिवम शर्मा ने बताया है, कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने काफी लंबे अर्से बाद आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जनपद न्यायाधीश डॉ० दीपक स्वरूप सक्सेना व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दिवाकर कुमार द्वारा जबरदस्त तैयारी की गई, और उच्च न्यायालय इलाहाबाद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित की मौजूदगी ने भी न्यायिक अधिकारियों को बेहद उत्साहित किया, जिस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जीवक कुमार सिंह द्वारा सर्वाधिक 540 वाद तय कर 4 लाख 34 हजार रुपए अर्थदंड वसूला गया।मोटर दावा अधिकरण न्यायालय कचहरी से काफी दूर स्थित होने के कारण अधिवक्ताओं को हो रही भारी दिक्कतों को लेकर डीबीए अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह भदौरिया ने इस मामले को उच्च न्यायालय इलाहाबाद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति विपिन चंद दीक्षित के समक्ष रखा और इसे कचहरी प्रांगण में संचालित कराने की मांग की।पीठासीन अधिकारी एमएसीटी मनजीत सिंह श्योराण ने 17 वाद तय होने पर बीमा कंपनी व संबंधित अधिवक्ताओं भूरि भूरि सराहना की।

