मसौली बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव के अन्तर्गत सात स्थानों पर मंगलवार को कोरोना महामारी के टीकाकरण कार्यक्रम में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। जिसमें कुछ 3570 लोगों को टीकाकरण किया जा सका। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव के अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उधौली,रफी मेमोरियल इण्टर कालेज कस्बा मसौली,रफी मेमोरियल इण्टर कालेज मसौली चौराहा, सहयोगी डिग्री कालेज खुशहालपुर, फतेहचंद डिग्री कालेज सफदरजंग, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सदरुद्दीन के लिए कुछ 3200 टीके उपलब्ध थे। लेकिन दोपहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव,रफी मेमोरियल इण्टर कालेज कस्बा मसौली, रफी मेमोरियल इण्टर कालेज मसौली चौराहा पर टीके की कमी हुई तो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव अधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने जिला मुख्यालय से 500 टीका मंगवाया तो फिर व्यवस्था चालू हो सकी। लेकिन टीकाकरण स्थानों पर हजारों की भीड़ देखने को मिली टीकाकरण तो दिन भर चला लेकिन खाना पूर्ति में समय लगने से काफी संख्या में लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। कुछ 3570 लोगों को टीकाकरण किया गया।

