सीडीओ ने मधुमक्खी पालन का दिया प्रशिक्षण
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। बुधवार को रजौली स्थित शहद प्लांट पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक निमित्त मधुमक्खी वाला नें महिलाओं को प्रशिक्षित किया। बैठक को संबोधित करते हुए सीडीओ एकता सिंह नें कहा कि मधुमक्खी पालन से महिलाएं अच्छी आमदनी कर सकती हैं। चुने हुए समूहों को प्रशिक्षण के बाद आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उनके द्वारा उत्पादित शहद की बिक्री भी एजेंसी के माध्यम से कराई जाएगी। डीसी एनआरएलएम बीके मोहन नें कहा कि मधुमक्खी पालन के लिए करीब दो हजार महिलाओं का चयन किया जाएगा। जिन्हें ब्लॉकों पर प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ा जाएगा। प्लांट प्रबंधक निमित्त कुमार नें महिलाओं को मौन पालन की विस्तृत जानकारी दी। बीडीओ आलोक कुमार, ग्राम प्रधान रजनी देवी, सेक्रेटरी दीपक यादव सहित काफी लोग मौजूद रहे।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

