प्रदेश बदलाव की कहानी कह रहा है : हाफिज अयाज स्वागत समारोह में बोले सपा जिलाध्यक्ष

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी09/08/2021(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। 9 अगस्त समाजवादी पार्टी के प्रति युवाओं में दिन प्रतिदिन बढ़ता विश्वास निश्चित ही उत्तर प्रदेश में बदलाव की कहानी कह रहा है। उक्त विचार समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में आयोजित समाजवादी छात्र सभा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्षो शिवा वर्मा और मोनू रावत के स्वागत समारोह में उपस्थित छात्र सभा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और उपस्थित नौजवानों से अपने अध्यक्षीय संबोधन में कही। उन्होंने आगे कहा कि छात्र नेता काफी संघर्षों के बाद बनता है, समाजवादी पार्टी ने हमेशा छात्र और छात्र नेताओं के हितों का ख्याल रखा है, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा छात्र-छात्राओं के हितों के लिए ही संघर्ष करते रहते हैं। सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष शांति ओम ने कार्यकारिणी विस्तार समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता किया। छात्र सभा के जिला महामंत्री शिवम वर्मा ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्षो को माला पहनाकर नियुक्ति पत्र दीया।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी09/08/2021(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!