दरियाबाद विधायक ने बाढ़ पीड़ितों को दी राहत सामग्री
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
बाराबंकी। भाजपा सबका साथ सबका विकास की भावना में विश्वास रखती है सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्ग के लोग उठा रहे हैं। यह बात बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण करते हुए दरियाबाद के विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने कही उन्होंने कहा कि सरकार समाज के लोगों के उत्थान के लिए काफी संवेदनशील है शासन द्वारा चलाई जा रही उज्जवला गैस योजना सुकन्या योजना किसान सम्मान निधि पेंशन प्रधानमंत्री आवास जैसी तमाम लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्ग के लोग उठा रहे हैं सरकार की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि कोविड-19 महामारी के समय गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न का भी वितरण इस उद्देश्य से किया जा रहा है कि हमारे देश का कोई भी लाल भूखा ना सोए इसी क्रम में उन्होंने इटहुआ पूरब कोठरी गौरिया व लोढे मऊ आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उपजिलाधिकारी सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा तहसीलदार शशि कुमार आदि के साथ पहुंच करके 455 राहत सामग्री वाले पैकिंटो का वितरण करते हुए आश्वासन दिया की बाढ़ पीड़ितों को परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है उन्हें समय-समय पर शासन द्वारा प्रदत सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

