शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की कार बरामद स्वाट टीम व पुलिस टीम का गुडवर्क
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। स्वाट टीम व शहर कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम एक शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार करने में सफल हुई। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से चोरी की गयी दो आल्टो कार व घटना में प्रयुक्त एक इंडिगो कार बरामद की है। प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि पकड़े गये शातिर वाहन चोर प्रशान्त उर्फ रामू शुक्ला गैर जनपद सीतापुर के ग्राम पसण्डी थाना तालगांव का रहने वाला। इसका एक गिरोह है जो घरो के बाहर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाकर चोरी करता और उसे सीतापुर के एक कबाड़ी के हाथ बेच दिया करता था। एसपी ने ये भी बताया कि पिछले महीने शहर के आस पास से कई गाड़िया चोरी हुई। जिसके बाद पुलिस के लिये चुनौती बनी हुई थी। एसपी यमुना प्रसाद ने वाहन चोरी का खुलासा करने के लिये स्वाट के प्रभारी अक्षय कुमार उपनिरिक्षक करूणेश शुक्ला, अजय सिंह एवं हेड कंसेटबल अस्लामुद्दीन, तनवीर अहमद, अरविन्द सिंह, अभिमन्यु सिंह, आदिल हाशमी, प्रवीण सिंह, मनोज कुमार और कोतवली प्रभारी अमर सिंह की टीम को लगाया। काफी मेहनत व मशक्कत के बाद टीम ने कार चोरों का खुलासा करते हुए एक शातिर कार चोर प्रशान्त को गिरफ्तार कर लिया जबकि मो गुफरान, मो आरिफ निवासीगण मोहल्ला इस्लामाबाद व नूर आलम निवासी चौपडी टोला टाकीज रोड लहरपुर फरार हो गये। स्वाट टीम व पुलिस ने पकड़े गये शातिर चोर प्रशांत की निशान देही पर एक अल्टो कार यूपी 40 डी 9997, अल्टो यूपी 32 डीए 8878 एवं एक इंडिगो यूपी 32 ईएन 3156 बरामद की। पुलिस की पूछताछ पर अभियुक्त प्रशान्त ने बताया कि कि हम लोगों का एक गिरोह है जो चार पहिया वाहन चोरी करते है। हम लोग गाड़ियों के लाक सुजानुमा यन्त्र से खोलकर गाड़ी चुराते है। इसी तरह हम लोग दिनांक 01.08.2021 की सुबह कम्पनी बाग बाराबंकी से आल्टो कार चुराई थी। बरामद आल्टो कार का नम्बर चेक किया गया तो नम्बर प्लेट नहीं पाया गया उसका बोनट खुलवाकर चेचिस नम्बर देखा गया तो चेचिस नम्बर को कबाड़ी नौशाद अली उर्फ लाल मोहम्मद पुत्र अकबर अली निवासी बारादरी नई बस्ती थाना लहरपुर जनपद सीतापुर की दुकान पर ले जाकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था ताकि कोई पकड़ न पाये। हम लोगों ने उसी रात में देवा विशुनपुर बाजार बाराबंकी के पास से एक इण्डिगो कार को भी चोरी किया था। अभियुक्त प्रशांत ने आगे बताया कि हम लोगों ने नौशाद अली उर्फ लाल मोहम्मद कबाड़ी को दे दिया है। जिसके एवज में बाद में रूपये देने के लिए कहा है। मौके से बरामद अन्य 02 चार पहिया वाहनों में इण्डिगो कार का प्रयोग चार पहिया वाहन चोरी के लिए किया जाता है तथा दूसरी अल्टों कार को हमने मिलकर चोरी करके इसके नम्बर प्लेट की कूटरचना कर रंग भी बदल दिया था। जिसे हम लोगों ने जनपद लखनऊ से चुराया था। इन गाड़ियों को चुराकर हम लोग नौशाद अली उर्फ लाल मोहम्मद कबाड़ी को बेच देते हैं जहां पर इनकी कूटरचना नौशाद अली से करा लेते हैं और उसी के माध्यम से अन्य को बेच भी देते हैं। वाहन चोरी का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने बधाई दी।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

