बरसात ने खोली नगर पालिका परिषद नवाबगंज की पोल!
बाराबंकी। आखिर दयानन्दनगर वासियों के सब्र का बांध टूट गया है अब यहां के लोग प्रदेश के मुख्यमंत्री से मोहल्ले में नाव चलाने की मांग की है ताकि घर व जरूरत का आवश्यक सामान ला सके। कई परिवार तो अभी तक घरो में कैद हैं किन्तु उनकी सुध लेना कोई नहीं है। जमुरिया का पानी घट नहीं रहा है। प्रशासन के इस रवैय्ये से मोहल्ला वासियों में नगर पालिका प्रशासन व नेताओं के विरूद्ध क्रोध उबाल मार रहा है। वहीं सभासद भी इस समस्या को देखने तक नहीं आ रहे हैं। मोहल्ले वासी समस्या का समाधान न होने तक चुनाव का बहिष्कार करने का मन बना चुके हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 2 दिनों से मूसलाधार बारिश अब परेशानी का सबब बन गई है। बारिश के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार भी एक्शन में है किन्तु बाराबंकी नगर पालिका प्रशासन व जिला प्रशासन कोई ठोस कार्यवाही न करने से शहर के वासियों का जीना दुश्वार हो गया है। वही दूसरी तरफ नगर पालिका के कई मोहल्ले भारी बरसात की वजह से जलभराव की समस्या से जूझ रहे है नगर के अधिकांश इलाके जलमग्न है नगर के प्रसिद्ध मोहल्ला दयानन्द नगर बरसात की वजह से भारी जलभराव देखने को मिला वही नगर के पीरबटावन तो टापू बन गया है स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा जल निकासी का कोई इंतिजाम अभी तक नहीं किया गया जिससे घरो मंे दो-दो फिट पानी भरा है। जमुरिया पर अवैध अतिक्रमण कर बनाये गए मकान व स्कूल की वजह से नगर की जल निकासी प्रभावित हुई है जिस कारण बरसात में नगर के अधिकांश इलाके जलमग्न है। प्रशासन की अनदेखी का दंश झेल रहे हैं दयानन्दनगर वासी। जमुरिया नाला के अवैध अतिक्रमण को नहीं हटाये जाने से सटे मोहल्लों के निवासियों पर मंडरा रहा है खतरा! घुटनों तक भरे पानी में भूखें प्यासे परिवार की सुनने वाला कोई नहीं।
वही नगर के ही एक स्थानीय निवासी जिया हुसैन रिजवी ने बताया कि नगर की जमुरिया नाले पर अवैध कब्जेदारों ने कब्जा कर रखा है जिससे जमुरिया का स्वरूप बदल कर नालीनुमा बनकर रह गया है और पानी की उचित निकासी नहीं हो पा रही है और जमुरिया वर्तमान समय में फुल चल रही है। कुछ भू माफिया व नगर पालिका के कुछ जनप्रतिनिधियों के संबधीयो के साथ मिल कर उस पर कई मकान व स्कूल बनवा दिये है जिस वजह से एक जमुरिया का अस्तित्व खत्म हो गया है वही नगर में जलभराव की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है उन्हीने आगे बताया कि जिला प्रशासन को नगर के नालों की उचित साफ सफाई बरसात से पूर्व करना चाहिए किन्तु कोई अग्रिम कार्यवाही न होने के कारण अवैध कब्जाधारियों के हौसले बुलंद हैं।
चराग तले घोर अंधेरा
बीते 2 दिनों से हुई मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। दयानन्द नगर कॉलोनी में जलभराव से वहा रहने वाले समस्त लोग बहुत परेशान है हर साल अधिकार बरसात में कॉलोनी में भर जाता है पानी। पानी निकासी के लिए नही बना है कोई नाला कॉलोनी के रास्ते व घरों के अन्दर पर घुटनों घुटनों तक पानी भर गया। जिससे पता चलता है कि चराग तले ही घोर अंधेरा है। मालूम हो कि शहर का पार्श इलाका है और कई सत्तापक्ष के नेता भी निवास करते हैं किन्तु जनहित में सब शून्य साबित हो रहे हैं।

