नगर पंचायत जैदपुर में सरकार दिखी जनता के द्वार

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

जैदपुर बाराबंकी। बाराबंकी जनपद जहाँ दो दिन की लगातार भारी-भरकम बरसात से उत्तर प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों मे जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है, लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है यहां तक की बाढ़ की स्थिति जैसी प्रतीत होती दिख रही है। बरसात से निपटने के प्रशासनिक दावे फेल होते हुए दिखाई दिया । इसी कड़ी में जनपद बाराबंकी में भी जलभराव सभी जगह पर जबरदस्त तरीके से दिख रहा है। इस स्थिति से निपटने के लिए जिम्मेदार अफसर अपने कार्यालयों में या तो अपने घरों में बैठकर बारिश का आनंद लेते रहे तो वहीँ जनपद बाराबंकी के नगर पंचायत जैदपुर में तैनात अधिशासी अधिकारी योगेश प्रताप मिश्रा इस भीषण बारिश के पश्चात हुए जलभराव के बीच सफाई कर्मचारियों को साथ लेकर मौके पर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराते दिखाई दिए जिससे नगर की जनता ने खूब प्रशंसा की । दूसरी तरफ जनपद की किसी भी नगर पंचायत में किसी अधिकारी द्वारा इस तरह का प्रबंधन कहीं दूर दूर तक नजर नहीं आया। यहाँ यह कहना कि चाहे भारी वर्षा के समय जलभराव की समस्या हो या किसी अन्य आपदा के अवसर पर किसी अधिकारी का जनता के बीच खड़ा रहकर कार्यों को अंजाम देना जनता को एक बड़ा संबल प्रदान करता है और ऐसा लगता है कि सरकार उनके साथ खड़ी है क्योंकि यह सरकारी अधिकारी ही होते हैं जो सरकार का जनता के बीच प्रतिनिधित्व करते हैं।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!