द ग्रेट पासी सेना मिशन के तत्वावधान में शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंसूरिया दीन पासी का जन्म उत्सव श्रवण रावत की अध्यक्षता में मनाया गया

एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांति वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। द ग्रेट पासी सेना मिशन के तत्वावधान में शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंसूरिया दीन पासी का जन्म उत्सव कस्बा मसौली में मिशन के जिलाध्यक्ष श्रवण रावत की अध्यक्षता में मनाया गया जिसमे समाज के लोगो से शिक्षा पर विशेष चर्चा की गयीं।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार रावत ने कहा कि मसुरियादीन पासी का जन्म 2 अक्टूबर 1911 को इलाहाबाद शहर के समीप जोंधवल में हुआ था जो अब शहर का हिस्सा है। वह पासी समुदाय से थे, जो यूपी में दूसरी सबसे अधिक अनुसूचित जाति समूह है। उनकी शिक्षा इलाहाबाद के गवर्नमेंट नॉर्मल स्कूल में हुई थी। वे एक व्यवसायी थे जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में ‘आपराधिक जनजाति अधिनियम’ के खिलाफ भाग लिया और 1932 और 1944 के बीच कई बार जेल गए और सन 1946 में भारत की संविधान सभा के लिए चुने गए। 1952 और 1957 में उन्हें फूलपुर से और 1962 और 1967 के आम चुनावों में चायल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुना गया। उन्होंने ऑल इंडिया डिप्रेस्ड क्लासेस लीग, हरिजन वेलफेयर बोर्ड के सदस्य के रूप में कार्य किया। 21 जुलाई 1978 को उनका निधन हो गया।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव सूरज रावत, ब्लॉक अध्यक्ष अवध राम रावत रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष अंकुल कुमार रावत महामंत्री ऋषिकेश रावत, अभिषेक रावत, मनीष रावत, वीरेंद्र रावत, विक्रम रावत, दिलीप, देशराज, अरविंद, मुकेश, अंकुल, प्रतीक रावत समाज के सभी लोगो ने अपने बच्चो को हरहाल में शिक्षित करने का संकल्प लिया।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांति वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!