नौजवानों का सम्मान करती है सपा : गोप
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी नौजवानों को हमेशा आगे बढ़ाने का काम करती है नौजवानों के संघर्ष और उनकी मेहनत हमेशा पार्टी सम्मान करती है उनकी योग्यता और क्षमता के हिसाब से उनको हमेशा पार्टी में उनको उचित स्थान मिलता रहा है। उक्त बात सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता आयोजित संगठन विस्तार कार्यक्रम मे व्यक्त की। श्री गोप ने आगे कहा कि सपा हमेशा सबके हक अधिकार के लिए संघर्ष करती है नौजवानों के संघर्ष को समाजवादी पार्टी कभी भुला नहीं सकती नौजवान हमेशा पार्टी में आगे बढ़कर जिस प्रकार समाजवादी परचम थामकर पार्टी के लिए संघर्ष करते हैं उनकी मेहनत और परिश्रम के बदौलत ही हम हमेशा जनता की सेवा के लिए सरकार में आते हैं। जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि आज के इस दौर में हमको सबको बहुत ही हिम्मत और संघर्ष के साथ आगे बढ़ना है हमको हर घर तक समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाना है। जिला उपाध्यक्ष के पद पर व्यापारी नेता राजीव गुप्ता बब्बी को मनोनयन पत्र दिया गया। वहीं जिला सचिव पद पर समाजसेवी रमेश यादव एवं निशात अहमद को नियुक्त किया गया। संगठन विस्तार कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमएलसी राजेश यादव राजू, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, अजय वर्मा बबलू, प्रीतम सिंह वर्मा, नेहा आनंद, हसमत अली गुड्डू, वीरेंद्र प्रधान आदि उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

