सफदरगंज पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 41 ग्राम मारफीन बरामद-
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बाराबंकी थाना सफदरगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 41 ग्राम अवैध मारफीन बरामद-
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
उक्त क्रम में आज दिनांक 12.10.2021 को प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज के नेतृत्व में थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त उमाशंकर वर्मा पुत्र स्व0 रंगीलाल वर्मा निवासी बम्भौरा लोधी थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के पास से 41 ग्राम मारफीन बरामद हुई । उक्त के सम्बन्ध में थाना सफदरगंज पर मु0अ0सं0 283/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

