भाजपा महिला मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक का हुआ आयोजन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
कार्यक्रम में बोलीं ज़िला अध्यक्ष रामेष्वरी त्रिवेदी व नगर अध्यक्ष प्रियंका पाठक
बाराबंकी। शनिवार को नगर पालिका मार्केट स्थित भाजपा नगर कार्यालय में महिला मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगमी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री सुमन शुक्ला मौजूद रहीं। बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथि सुमन शुक्ला द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस दौरान बैठक को सम्बोधित करते हुए सुमन शुक्ला ने कहा कि पार्टी ने चुनाव में इस बार श्अबकी बार 400 पारश् की बात कही है। और पिछले सभी चुनावों की तरह इस विधान सभा चिनाव में भी महिला मोर्चा की एक अहम भूमिका रहेगी। इसलिए आप सबको आज से जुट जाना होगा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। जिससे पिछले चुनावों की तरह इस चुनाव में भी भाजपा को भारी बहुमत से जीत हासिल हो सके। इसके बाद बैठक का नेतृत्व कर रहीं भाजपा महिला मोर्चा की ज़िला अध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं के हित को लेकर कई कार्य कर रही है। और हमारी पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जहाँ पर महिलाओं के सम्मान की बात होती है। तथा हमारी पार्टी महिलाओं के स्वावलंबन होने पर ज़ोर देती है और इसके लिए आवश्यक कदम भी उठाए जाते हैं। इसके साथ विकास योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बात रखी। इसी क्रम में बैठक की अध्यक्षता कर रहीं भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष प्रियंका पाठक ने महिला सशक्तिकरण पर भाषण दिया एवं विभिन्न महिला सशक्तिकरण के उदहारण देते हुए बैठक में मौजूद महिलाओं का हौंसला बढ़ाने के साथ-साथ उन सभी को सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया। अंत में मंच संचालन कर रहीं अर्चना मिश्रा ने महिलाओं के विभिन्न उदाहरण देते हुए तथा बैठक में मौजूद महिलाओं को जागरुक करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर मुख्य रूप से महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरिता सिंह, नगर अध्यक्ष विष्णु प्रभाकर वर्मा, नगर महामंत्री सूरज सिंह, जया आशीष सहित सभी पदाधिकारीगण एवं समस्त सेक्टर संयोजिकायें उपस्थित रहीं।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

