युवक की इलाज के दौरान मौत परिजनों ने काटा हंगामा
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बाराबंकी। कोतवाली देवा क्षेत्र के सरैंया गांव निवासी 18 वर्षीय युवक शुक्रवार को बाइक से एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गया तो परिजनों ने नजदीकी अस्पताल में उसे एडमिट कराया। आज उसकी मौत की खबर सुनते ही परिजन और ग्रामीण आग बबुला हो गए अस्पताल पहुँचकर अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली क्षेत्र की गदिया चौकी पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच में जुट गयी। मृतक की माँ राजिया, भाई मुशीर, रोजन और इसराइल ने बताया कि 18 वर्षीय मो0 इस्माइल का बीती शुक्रवार बरेठी चौराहे पर बाइक से एक्सीडेंट हो गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे चंद कदमों की दूरी पर दुंदपुरवा चौराहे पर स्थित निजी अस्पताल लाइफ लाइन एंड ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। अस्पताल वाले यही कहते रहे कि वह खतरे से बाहर है और तमाम रुपये इलाज के नाम पर रात भर जमा कराते रहे। सुबह अस्पताल प्रशासन के लोग ही उसके घायल भाई को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में लेकर गए।फिर अस्पताल वाले एम्बुलेंस से घर पर आज सुबह उसका शव लेकर पहुँचे और बताया कि उसकी मौत हो गयी है।जब यह सूचना परिजनों को मिली तो वह अस्पताल पहुँचकर अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का गम्भीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली के अंर्तगत गदिया चौकी की पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच में जुट गयी है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गयी की युवक की मौत कैसे हुई है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

