गांधी जी के रास्ते पर चले समाज : तनुज

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धान्तों, विचारधारा पर चलकर देश एवं प्रदेश में भाईचारा रह सकता हैं। देश में खुशहाली रहे समाज के सभी धर्मों के लोग अमन, चैन, शान्ति से रहे इसके लिये समाज को गांधी जी के दिखाये गये रास्ते पर चलना पड़ेगा। उक्त बात जैदपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के आयोजक तनुज पुनिया ने प्रतियोगिता शुरू होने के पूर्व आनन्द विहार इण्टर कालेज के परिसर में शामिल होने आये छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों के बीच व्यक्त कियें। प्रतियोगिता के परीक्षा नियंत्रक विशाल वर्मा ने बताया कि तनुज पुनिया की प्रेरणा से यह प्रतियोगिता सम्पन्न करायी जा रही हैं। जिसमें जनपद के कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के 1575 छात्र आनन्द विहार इण्टर कालेज लखपेड़ाबाग तथा साई इण्टर कालेज लखपेड़ाबाग में प्रतियोगिता दे रहे हैं। प्रतियोगिता 60 मिनट की होगी। जिसमें 60 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शुरू होकर 11 बजे समाप्त हुई, 30 मिनट में प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किये गयें। प्रतियोगिता में राजवीर वर्मा, शुभम मिश्रा, अनुज कुमार, नरेन्द्र भारती, प्रद्युम्मन यादव, कमलराज, अनुरूद्ध वर्मा, नीरज वर्मा, सत्यप्रकाश, आयुष वर्मा, अंशुल रत्नाम, नेहा कनौजिया आदि लोग सहयोगियों के रुप में षामिल रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!