पूरक यात्रा का चेयरमैन ने किया षुभारम्भ

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

बाराबंकी। साहित्य को पढ़ने, इसके मर्म को समझने वाला व्यक्ति कभी जीवन में असफल नहीं होता है। व्यक्ति की उम्र सीमित होती है किंतु विचार और साहित्य की उम्र असीमित होती है। उक्त विचार नगर पालिका परिषद नवाबगंज अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव ने पूर्वज साहित्यकार-जन्मभूमि दर्शन यात्रा के सातवें चरण (पूरक यात्रा) का मंगलवार को नगर पालिका परिषद छाया चौराहा से शुभारम्भ करते हुए व्यक्त किये। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव कहा कि यह संसार नष्वर है साहित्य और विचारों के सहारे ही अमृत्व प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बाराबंकी के साहित्यकारों की जानकारियां एकत्रित कर दस्तावेज के रूप में समाज को समर्पित करने का संकल्प लेकर चलने वाले यात्रा दल की प्रशंसा भी की। यात्रा दल में अजय सिंह, डॉ. विनय दास, डॉ. श्याम सुंदर दीक्षित, श्रीमती शशिप्रभा, यात्रा अध्यक्ष प्रदीप सारंग, समन्वयक डॉ. बलराम वर्मा, यात्रा संयोजक पंकज कँवल, धीरेंद्र चौधरी, अनुपम वर्मा, सदानंद वर्मा, रजत बहादुर वर्मा, रमेश चंद्र रावत व साहब नारायण शर्मा मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

Don`t copy text!