अकीदत व सादगी से निकला झण्डा जुलूस
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। आका की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा के नारों के बीच 12 रबी उल अव्वल का झण्डा जुलूस क्षेत्र में अक़ीदत एव सादगी से निकाला गया। और नबी की शान में जश्ने ईदमिलादुन्नबी आयोजित की गयीं। पैगम्बर- ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद (सल्ल0) के यौमे पैदाइस की याद में क़स्बा मसौली, बड़ागांव, बांसा,शहाबपुर सहित तमाम जगहों पर जश्ने ईदमिलादुन्नबी धूमधाम से मनायी गयी।गांव-गलियों में रोशनी की गयीं।तथा लोग रात भर जागकर तिलावते कुरान शरीफ की। हज़रत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस को लेकर घर-घर मिलाद पढ़ी गयी।तथा तबरुकात का वितरण किया गया। सैय्यद हस्सान वास्ती इस्माईली की अगुवायी में क़स्बा मसौली से निकाला गया झण्डा जुलूस क़स्बा बड़ागांव पहुँचा तथा हजरत काजी शाहबुद्दीन ओलिया परकाले (रह.) की मजार शरीफ पर पहुँच कर दुआ मांगी गयीं। इसके उपरांत क़स्बा मसौली व क़स्बा बड़ागांव के दोनों जुलूस बड़ीचौक पहुँचे जहाँ पर हजरत सैय्यद हस्सान वास्ती इस्माईली ने मुल्क एव कौम की सलामती के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी, हाफिज कुतुबुद्दीन अंसारी, हाफिज जमील अहमद अंसारी, हाफिज अब्दुल बारी, हाफिज तौफीक, तनवीर अहमद किदवाई, अब्दुल मतीन अंसारी, अब्दुल वहीद अंसारी नूरुल आमीन अंसारी, जाबिर अली, हाफिज अली हुसैन कुरैसी, रज्जब अली सहित भारी संख्या में नबी के चाहने वाले मौजूद थे। क़स्बा बांसा शरीफ में दरगाह हज़रत सैय्यद अब्दुर्रज्जाक शाह (रह.) से झण्डा जुलूस निकाला गया। जुलूस में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक नबी का झण्डा लेकर नारे तकबीर अल्लाह हु अकबर, सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से भृमण करते हुए ईदगाह तक गया। इसी क्रम में क़स्बा शहाबपुर में सोमवार की देर रात्रि चौकों एव पिंडालो में ताजिये रखे गये तथा प्रातः जुलूस निकाला गया और देर शाम नम आंखों के साथ ताजियों को करबला में दफन किया गया। जुलूस के दौरान प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव, एसएसआई राम कृपाल सिंह, धनीराम वर्मा, अब्दुल रहमान, महेश सिंह शांति बनाये रखने के लिए पुलिसबल के साथ जवान मुस्तैद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

