रामायण आदर्शा की जीत की प्रेरणा देती है : गोप
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। शहर के बाल्मिकी नगर में स्थित महर्षि वाल्मीकि मन्दिर में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। श्री गोप ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन पर आधारित रामायण लिखकर समाज को नई दिशा देने का काम किया है। महर्षि वाल्मीकि के द्वारा लिखी गई रामायण से समाज को असत्य के खिलाफ सत्य, अन्याय के विरुद्ध न्याय, पाप के खिलाफ पुण्य,और अहंकार के खिलाफ आदर्शा की जीत की प्रेरणा देती है। हम सब के नेता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा सरकार रहते हुए वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की थी। इस मौके पर राम नरेश चौधरी, हशमत अली गुड्डू, पवन चौधरी, श्याम चंद्र चौधरी, प्रेम चौधरी, राम कुमार दीवान, अभिषेक चौधरी, प्रमोद चौधरी, अंकित चौधरी, पिंकी चौधरी, अपूर्वा चौधरी आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

