आबकारी विभाग! फंस रहा है अपने ही बुने जाल में

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

-पहले एफ0आई0आर0 बाद में एफ0आर0 के नाम पर माफियाओं से वसूली। -शासन व प्रशासन को ठेंगा दिखा रहे हैं शराब माफिया!

बाराबंकी। आबकारी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार अब जग जाहिर होने लगा है,  वही आबकारी विभाग माफियाओं पर मेहरबान नजर आ रहा है। अब आपको बता दे कि यह सब खेल सिर्फ वसूली के चक्कर में खेला जा रहा है इस खेल के पहले भूमिका (एफ0आई0आर0) दर्ज कराई जाती है फिर वसूली (एफ0आर0) के मोटी रकम लेकर लाभ पहुंचाया जाता है। मालूम हो कि आबकारी विभाग को जनपद के हर विभाग मंे मुफ्त में शराब पहुंचानी होती है और उसकी भरपाई के लिए माफियाओं को संरक्षण देकर करवाई जाती है मिलावट। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार त्यौहार नजदीक आने पर आबकारी विभाग की वसूली प्रक्रिया तेज गति पकड़ लेती है और जब दौर होर शबाब और कबाब का तो शराब पीछे नहीं रहती है। सबसे पहले शराब ही की आवश्यकता होती है, और इसकी पूर्ति के लिए शराब माफियाओं से मिलीभगत करके आम जनता को परोसी जाती है मिलावटी व घटिया किस्म की शराब। अब फंस रहा है अपने ही बुने जाल में आबकारी विभाग।

पुलिस बरामदगी के अनुसार मु0अ0सं0-265 अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम व 420 आई0पी0सी0 थाना मोहम्मदपुर खाला, जिला बाराबंकी के नामजद अभियुक्त अंकुर जायसवाल पुत्र गुरूबचन जायसवाल निवासी हरीपुरवा, सतबिसावा, थाना सफदरगंज, बाराबंकी व देव नारायन पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम चन्दवारा, थाना सफदरगंज, जिला बाराबंकी व सुनीता देवी पत्नी रामचन्द्र निवासिनी सलेमपुर, मजरे दादरा, थाना सफदरगंज, बाराबंकी को विंडीज ब्रांण्ड के 33 पौवे प्रत्येक पौवा 200 एमएल, कुल 6.60 लीटर व शराब जल मिश्रित तथा कुल 28 रेडिको खेतान लिमिटेड कम्पनी के ढक्कन व 200 एमएल के विंडीज ब्राण्ड खाली बिना ढक्कन के पौवे व गिरफ्तारी 1 नफर अभियुक्त सम्बंधित धारा 60 आबकारी अधिनियम व 420 आई0पी0सी0 दिनांक 07.07.2021 को ओ0पी0 मिश्रा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र रामनगर, बाराबंकी मय हमराही आबकारी स्टाफ प्रधान आबकारी सिपाही अवधेश कुमार श्रीवास्तव तथा आबकारी सिपाही महेन्द्र कुमार के साथ विशेषेष परिवर्तन अभियान के अन्तर्गत दुकानों की चेकिंग मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि देशी शराब दुकान लालपुर करौता का विक्रेता देशी शराब के पौवे को खोलकर जल मिश्रित कर रहा है। यदि शीघ्रता की जाये तो उसे रंगे हाथों पकड़ा जा सकता है। चौकी इंचार्ज लालपुर करौता चन्द्रहास मिश्रा को मय हमराही कर्मचारियों को सूचना दिया कि तत्काल देशी शराब दुकान लालपुर करौता पहुंचे तो मौके पर हम लोग साथ होकर एक दूसरे को मकसद बताकर देशी शराब दुकान लालपुर करौंता पहुंचा अचानक पुलिस आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा दुकान पर छापा मारा गया तो दुकान के अन्दर दो व्यक्ति दिखाई दिये जिसमें एक व्यक्ति टीम को देखकर भागने में सफल रहा तथा एक व्यक्ति मौके पर पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर जमा तलाशी ली गई तो उसने अपना नाम अंकुर जायसवाल बताया भागने वाला का नाम पूछा तो बताया कि देव नारायण बताया दुकान के स्टाक की गहनता से जांच किये जाने पर पकड़े गये विक्रेता के पास से विण्डीज ब्राण्ड के 33 पौवे प्रत्येक 200 एम0एल0 कुल 6.60 व लीटर जल मिश्रित देशी शराब तथा कुल 28 पौवे प्रत्येक 200 एमएल खाली पौवे तथा 28 रेडिको खेतान लि0 कम्पनी के ढक्कन अभियुक्त के पास से बरामद की गयी, विक्रेता यह कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 60 आबकारी व आई0पी0सी0 की धारा 420 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है जिसे बताते हुए विक्रेता को समय लगभग 19.30 बजे गिरफ्तार किया गया।

वहीं जांच रिपोर्ट में बाद में शराब सही पाई गया तो क्या आबकारी विभाग ने वसूली के लिए रिपोर्ट दर्ज किया था या फिर अब तक अभियुक्तों को बचाने के लिए अन्य गिरफ्तारियां क्यों नहीं हुई। आगे क्या होगा यह तो आबकारी विभाग जाने फिर विभाग के चर्चा जनता में बहुत हैं। इन दिनों काफी चर्चा में है। आबकारी विभाग नित्य नये कारनामें करके चर्चा में बने रहना शगल बन गया है। वहीं आबकारी विभाग के नये कारनामें से क्षेत्र में खूब किरकिरी हो रही है। पहले मुकदमा दर्ज किया जाता है और बाद में उन्हीं आरोपियों को बचाने के लिए की जाती है पैरवी। भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने से जनता में चर्चा, विभाग में हड़कम्प!

 इस सम्बंध में जब ओ0पी0 मिश्रा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र रामनगर-6 से सम्पर्क किया गया गया तो उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में हम फोन पर कुछ नहीं बता सकते, आप हमसे पर्सनल मिलिए तभी बात होगी।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

 

Don`t copy text!