इस दीपावली पर्व में मिट्टी के दिये व बर्तन बनाने वाले करीगरों में पहले जैसे ही बिक्री की उम्मीद , चेहरों पर छाई ख़ुशी
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
ब्लाक बनीकोडर के अंतर्गत ग्राम पंचायत अहमदपुर में दीपावली के पर्व नज़दीक आने पर मिट्टी के दिये व बर्तन बनाने वाले कारिगरों के चेहरों पर रौनक दिखने लगी हैं पिछ्ले वर्ष की तुलना में दिपावली का पर्व आने पर इस बार दिए की बिक्री ज्यादा होने की संभावना है ,क्यों कि पिछले वर्ष दीपावली का पर्व भी कोरोना वायरस की भेंट चढ़ गया था जिसकी वजह से मिट्टी के दिए व बर्तन बनाने वाले कारीगरों के चेहरों पर मायूसी देखने को मिली थी ।

दीपावली का पर्व आते ही अहमदपुर में तथा आस-पास के कई गाँवो में मिट्टी के दिये व बर्तन बनने वाले करीगरों मे काफी तेजी देखने की मिल रही है जब उन करीगरों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार ज्यादा मात्रा में दिए बनाने का कार्य चल रहा है,और बताया कि इस दीपावली के पर्व में ज्यादा बिक्री और अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही है दीपावली का पर्व शहरों से लेकर गाँवो में भी बड़ी ही धूमधाम से मनाने की उम्मीद दिया बनाने वाले करीगरों को है । आपको बताते चलें कि बीते बिछले वर्ष कोरोना काल मे लॉकडउन के दौरान कई महीनों से बंद पड़े मिट्टी के बर्तन बनाने वाले चाक जिससे कारीगरों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया और भुखमरी के कगार पर जीवन आ पहुँचा था । इस बार दीपावली का पर्व मिट्टी दिये व बर्तन बनाने वाले करीगरों में जान डाल दी है , डिजाइनिंग बल्ब व रंग बिरंगी लाइटों के दौर में आज भी मिट्टी के दिये की एक अलग पहचान बरकरार है जिससे कारण मिट्टी के दिये बनाने वालों को अच्छी कमाई होने की उम्मीद बन गई है । इस टेक्नोलॉजी के दौर में मिट्टी के दीपक रौशनी बिखेरने में एक अलग ही पहचान बनी हुई है। इस बार दीपावली पर्व में मिट्टी के दिये वाले करीगरों को बहुत राहत भरी उम्मीद है ।
इस दीपवली पर्व में मिट्टी के दिये के साथ -साथ अन्य उत्पादों की बिक्री पहले जैसे ही होने की उम्मीद की जा रही है
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

