भट्ठा मालिकों ने वित्तमंत्री को भेजा ज्ञापन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। ईंट निर्माता समिति के पदाधिकारियों ने भट्ठे में निर्मित लाल ईंटो पर जीएसटी कर दर में अत्याधिक वृद्धि के प्रस्ताव के विरुद्ध जिलाधिकारी के माध्यम से चार सूत्रीय मांग पत्र देष के वित्त मंत्री को भेजा। इस मौके पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष संतोष वर्मा ने कहा कि कोरोना काल में ईंट भट्ठे का व्यवसाय वैसे भी पूरी तरह से चौपट हो गया है और घाटे में चल रहा है। वहीं दूसरी ओर जनसाधारण का भी कामकाज पूरी तरह से प्रभावित है। उनहोने यह भी कहा कि लाल ईंटो पर बढ़ायी गयी जीएसटी की दरों को रोका जाये नही तो देष के प्रधानमंत्री ने जो सपना देखा है 2022 में सबको अपना घर मिले वह सपना इस महंगाई में नही हो पायेगा। जिला महामंत्री आनन्द सिंह मोनी ने इस मौके पर कहा कि मैन्युफैक्चर्स 40 लाख तक सालाना टर्न ओवर पर जीएसटी में कर मुक्त है। इसके बावजूद वित्त मंत्री ने लाल ईंटो पर जीएसटी कर में वृद्धि कर भट्ठा मालिकों के साथ में घोर अन्याय किया है। ईंट भट्ठा समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर चार सूत्रीय मांग पत्र डीएम के माध्यम से देष के वित्त मंत्री को भेजा। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रुप से तेज बहादुर सिंह, ज्ञान सिंह पटेल, रणविजय सिंह पप्पू, अनिल कुमार वर्मा, सुषील लम्बरदार, देवानन्द पाण्डेय, संतोष कुमार, हुकुम सिंह यादव, अमित गुप्ता आदि लोग षामिल थे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

