बीएलओ गरूणा ऐप अपने मोबाइल में अवश्य डाउनलोड करें : डा. आदर्ष सिंह
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
पुनरीक्षण अभियान की प्रशिक्षण में बोले डीएम
बाराबंकी। जिलाधिकारी डा. आदर्ष सिंह की अध्यक्षता में जीआईसी ऑडीटोरियम में एक दिवसीय बूथ लेबिल अधिकारी, सुपरवाइजर के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा विस्तारपूर्वक बूथ लेबिल अधिकारियों को निर्वाचन में नाम जोड़ने, वोटर आईडी संशोधन फार्म सहित विभिन्न जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा वहॉ पर उपस्थित बीएलओ, सुपरवाइजरो से एक-एक कर निर्वाचन सम्बन्धी प्रश्न पूछ कर जानकारी ली। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि समस्त बूथ लेबिल अधिकारी का दायित्व है कि सर्वप्रथम जन सामान्य में वोटर आईडी सम्बन्धित समस्याओं सहित बूथ प्रयोग के मानक अनुरूप विभिन्न प्रकार की सुविधाओं की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ गरूणा ऐप अपने मोबाइल में अवश्य डाउनलोड करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन मतदेय स्थलों पर ईपी रेशियों 60 से कम है, तथा जिन मतदेय स्थलों पर जेण्डर रेशियों कम है, उन बूथों बढ़ाने पर विशेष बल दिया जाये। उन्होंने कहा कि बीएलओ के द्वारा विशेष पुनरीक्षण के दौरान क्रमशः फार्म-6, फार्म-7, फार्म-8, फार्म-8क प्राप्त किये गये है उनकी फीडिंग ईआरओ नेट पर तत्काल कराना सुनिश्चित किया जाये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मंशानुरूप स्वीप योजना के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिये जागरूकता कार्यक्रम में तेजी लायी जाये एवं कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही अमल में लायी जाये। उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं और वृद्ध मतदाताओं की विशेष सूची तैयार कर ली जाये तथा उपजिलाधिकारी को अवगत कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने मूल उत्तरदायित्व के साथ निर्वाचन के कार्या को सम्पन्न करें। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ पूरे मनोयोग से काम करें, क्योंकि उनका देश के लोकतंत्र में अहम योगदान है। बूथ लेवल अधिकारियों को उत्तरदायित्व को बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अधिक से अधिक निर्वाचकों को फोटो पहचान पत्र प्रदान करना एवं उनका नाम दर्ज करना तथा राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर क्रियाकलाप, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रतिज्ञा, शपथ और उस दौरान मतदाताओं को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर एडीएम राकेश कुमार सिंह, एसडीएम नवाबगंज सुमित यादव, उप जिलाधिकारी प्रिया सिंह, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर धर्मेन्द्र उपाध्याय, प्रशिक्षण संचालक आशीष पाठक, अपर जिला सूचनाधिकारी आरती वर्मा सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

