खेलकूद से बच्चों का होता है सम्पपूर्ण विकास : अर्चना यादव

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सम्पन्न हुई बैठक

बाराबंकी। व्यक्तित्व विकास में खेल कूद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खेलकूद से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक और व्यक्तित्व का विकास होता है। वहीं व्यक्ति के पूरे शरीर को निरोग भी बनाता है। उक्त बात नगर क्षेत्र की खण्ड शिक्षा अधिकारी अर्चना यादव ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के सम्बंध में बैठक करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जहां लोग शिक्षा के माध्यम से नाम कमा रहे है वहीं खेलकूद से युवा पीढ़ी देश विदेश में भारतवर्ष का नाम रोशन कर रही है। बैठक में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पर चर्चा की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवम्बर माह तक विद्यालय स्तर से प्रदेश स्तर तक बालक-बालिकाओं के खेलकूद कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है। इसके संबंध में जिला स्काउट मास्टर राजेन्द्र त्रिपाठी ने बैठकके उपस्थित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को प्रतियोगिता में आयोजित होने वाले खेलों के विषय में जानकारी दी तथा सभी को प्रतियोगिता सफल बनाने के मंत्र भी दिए। इसके बाद ए.आर.पी. ऋषि वर्मा, मंजुला सिंह व अरुण कुमार वर्मा ने सभी अध्यापकों से प्रतियोगिता में अपने विद्यालयों के अधिक से अधिक बच्चों को प्रतिभाग करवाने की अपील की। इस मौके पर मुख्य रूप से स्वालिहा सिद्दीकी, अनीसा खातून, ज़ेबा मोहसिन, रौशन जहां, रुकसाना, गौरी रस्तोगी, जमाल अज़ीज़, फातिमा जमाल, सुमन, निगहत जहां, सुहेला, शैलेंद्र कुमार शर्मा, मास्टर ज़हीर सहित पुनीत, अजय बाबू तथा कार्यालय का समस्त स्टॉफ व शिक्षकगण मौजूद रहें।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!